
हरिद्वार के 12 गांवों में बाढ़ का खतरा, रुद्रप्रयाग में पहाड़ी नदी में समाई
देहरादून/श्रीनगर/हरिद्वार:
K
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा और गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के सभी गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
हरिद्वार में गंगा के बढ़ते जलस्तर से करीब 12 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
वहीं रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण एक पहाड़ी का हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया। लगातार भूस्खलन और उफनती नदियों के चलते कई क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
UKP अपील:
बारिश के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।




