
चमोली में सांसद अनिल बलूनी की कार पर गिरा बोल्डर, बड़ा हादसा टला
चमोली में चमोली टनल हादसे के पीड़ितों से मिलने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की कार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। रास्ते में पहाड़ से अचानक एक बोल्डर उनकी चलती कार के ऊपर आ गिरा।
बोल्डर गिरने से कार की हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सांसद अनिल बलूनी और कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यह घटना ऐसे समय हुई जब बलूनी चमोली की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद पीड़ितों और प्रभावित लोगों से मिलने जा रहे थे। टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।




