
ऋषिकेश | UKP (उत्तराखंड की पहचान)
बच्चों की जान से खिलवाड़! OSN स्कूल के बाहर मलबा, जिम्मेदार कौन?
ऋषिकेश के ओंकारानंद सरस्वती निलयम (OSN) स्कूल के बाहर अव्यवस्था की तस्वीरें सामने आई हैं। स्कूल के मुख्य प्रवेश मार्ग पर निर्माण मलबा फैला होने और सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों की पार्किंग के कारण रोजाना छुट्टी के समय भारी जाम की स्थिति बन रही है। तस्वीर में छात्र-छात्राओं को भीड़ और संकरी सड़क के बीच होकर निकलते देखा जा सकता है। स्कूल ऋषिकेश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़े मलबे के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते मलबा नहीं हटाया गया और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
UKP सवाल उठाता है:
आखिर स्कूल के बाहर मलबा कब हटेगा?
बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?




