
इंडोनेशियामें 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी
इंडोनेशिया में शनिवार सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र फ्लोरेस क्षेत्र में समुद्र के पास बताया गया है।
भूकंप के बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्र तट तथा नदी किनारे से दूर रहने और ऊंचे स्थानों की ओर जाने की सलाह दी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। राहत एवं बचाव एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के बाद झटके भी महसूस किए गए हैं।
UKP | उत्तराखंड की पहचान




