
उत्तराखंड के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रस्तावित रूट में दिल्ली के सराय काले खां से गाजियाबाद और मेरठ के मोदीपुरम तक विस्तार की योजना बताई गई है।
इसके साथ ही प्रस्तावित कनेक्टिविटी को मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार (हर की पैड़ी पर स्टेशन प्रस्तावित) होते हुए ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला तक ले जाने की बात सामने आई है।
अगर यह योजना आगे बढ़ती है तो दिल्ली-NCR से हरिद्वार और ऋषिकेश आने वाले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकती है। वीडियो में UP सरकार द्वारा मंजूरी और जल्द DPR तैयार होने का दावा भी किया गया है।




