
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) जल्द ही 2,500 नए सरकारी पदों पर मेगा भर्ती अभियान शुरू करेगा।
इसके साथ ही आयोग 1,500 पदों के लिए लंबित लिखित परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि युवाओं को जल्द रोजगार के अवसर मिल सकें।
सरकार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग की आधिकारिक अधिसूचनाओं पर नजर रखें और भर्ती संबंधी अपडेट के लिए तैयार रहें। यह अभियान राज्य में सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




