
हरिद्वार: हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास शुक्रवार देर शाम मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आए तीन युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दो युवकों ने अपने अधेड़ साथी को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि मारपीट के दौरान अधेड़ के कपड़े उतार दिए गए और उसे सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। गंभीर हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और अधेड़ को बचाया।
मारपीट के बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। एक महिला ने आरोपी से पहचान संबंधी जानकारी मांगी। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने महिला के सामने हाथ जोड़कर कहा कि “मुझसे गलती हो गई” और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाने की बात कही।
इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और भीड़ ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान पाइप से हमला किए जाने की भी बात सामने आई है
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के अनुसार पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास हुई मारपीट का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
UKP — उत्तराखंड की पहचान | खबर वही, जो सच के करीब




