
आमतौर पर टैक्सी चालक पेशे से महिलाएं कम जुड़ी होती हैं, लेकिन पौड़ी के चौबट्टाखाल क्षेत्र के गिंवली गांव की सानिया राणा ने इस मिथक को तोड़ा है। पिता के निधनोपरांत उन्होंने न सिर्फ टैक्सी चालक के रूप में अपनी खुद की पहचान बनाई बल्कि परिवार की आजीविका चलाने में भाई की मददगार भी बनी




