
देहरादून | विकासनगर
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। बंद घर के अंदर गोली चलने की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलकर दोनों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।




