उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) बांगीधार में एक महिला शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने 12वीं कक्षा के 5 छात्रों के बाल चाकू से काट दिए, उनकी स्कूल ड्रेस ब्लेड से फाड़ दी, कॉपियों के पन्ने फाड़े और पूरी कक्षा के सामने उन्हें अपमानित किया। बताया जा रहा है कि जब इस घटना पर जवाब मांगा गया, तो शिक्षिका छुट्टी लेकर स्कूल से चली गईं। मामले के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसे जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।