
देहरादून | उत्तराखंड की पहचान (UKP)
देहरादून जिला प्रशासन ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का फैसला लिया है। अब GIS (Geographic Information System) तकनीक की मदद से नशे के हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाएंगे, ताकि तस्करों के नेटवर्क पर सटीक और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस पहल का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना और युवाओं को नशे के जाल से बचाना है।
प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने तथा स्कूलों-कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।




