
कांवड़ यात्रा के दौरान रहेगा बंद, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगी SOP
ऋषिकेश के नए बजरंग सेतु पर बने ग्लास वॉकवे का रोमांच अब टिकट लेकर ही लिया जा सकेगा। प्रस्तावित एसओपी के अनुसार वयस्कों से ₹100 (2 घंटे) और बच्चों से ₹50 शुल्क लिया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान ग्लास वॉकवे आम लोगों के लिए बंद रहेगा। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, क्षमता तय करने और निगरानी के लिए विस्तृत एसओपी लागू की जाएगी




