
रुद्रपुर भूरा रानी (ऊधम सिंह नगर): उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में शनिवार रात एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गढ़वाल की रहने वाली 19 वर्षीय युवती रुद्रपुर की एक सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत है।
बताया जा रहा है कि युवती अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरा रानी रोड रुद्रपुर पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन अन्य युवकों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवती को जबरन जंगल में ले जाकर तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया और बाद में उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान: एसपी सिटी रुद्रपुर ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
#Rudrapur #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #BreakingNews #CrimeNews #GangRape #UKP #उत्तराखंड_की_पहचान #Police #NewsUpdate




