
Oplus_16908288
UKP | ब्रेकिंग न्यूज़
पंतनगर सिडकुल गैंगरेप केस: पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली
ऊधम सिंह नगर के पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में युवती से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपियों को पीछा कर दबोच लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।




