
देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली से जुड़े एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिल्ली में चोरी, चेन स्नैचिंग समेत 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।




