
दोनों सदनों से पास हुआ पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल, बोले– युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का लगभग हर राज्य पेपर लीक की समस्या से जूझ रहा है और सरकार लगातार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी व भरोसेमंद बनाने के लिए कदम उठा रही है। संसद के दोनों सदनों ने पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन बिल, 2026 को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि नए प्रावधानों के जरिए पेपर लीक माफिया और संगठित परीक्षा घोटालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी




