
श्रीनगर की पहाड़ियों का नया ‘रिस्क मैप’, लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा
श्रीनगर गढ़वाल और आसपास के इलाकों में भूस्खलन के खतरे को लेकर NIT श्रीनगर के अध्ययन में अहम खुलासा हुआ है। करीब 70 वर्ग किमी क्षेत्र का अध्ययन कर रिस्क मैप तैयार किया गया है। अध्ययन में क्षेत्र के 22% से अधिक हिस्से को भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील पाया गया है।
अध्ययन में बारिश, चट्टानों की स्थिति, टूटे हुए रॉक स्ट्रक्चर, नालों से दूरी, जियोलॉजिकल फॉल्ट और जमीन के इस्तेमाल समेत 11 अलग-अलग मानकों को शामिल किया गया। इसके आधार पर इलाकों को अलग-अलग जोखिम श्रेणियों में बांटा गया है।
इस रिस्क मैप का इस्तेमाल भविष्य में सड़क, भवन और अन्य विकास योजनाओं की प्लानिंग में किया जा सकता है, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण और विकास कार्यों को ज्यादा वैज्ञानिक तरीके से किया जा सके।




