
उत्तराखंड के बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 125 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को तेजी देने की तैयारी है। अगले महीने से बची हुई 6 सुरंगों की खुदाई का काम शुरू होने की बात सामने आई है।
प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक का सफर सड़क मार्ग की तुलना में काफी आसान और तेज हो जाएगा। करीब 125 किमी का रेल सफर लगभग 2 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।
इस रेल लाइन का बड़ा हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा। परियोजना में कई बड़े पुल और सुरंगें बनाई जा रही हैं। रेल कनेक्टिविटी शुरू होने से चारधाम यात्रा, पर्यटन और पहाड़ी क्षेत्रों की आवाजाही को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।




