
Oplus_16908288
ऋषिकेश के चीला बैराज क्षेत्र में नमाज को लेकर विवाद सामने आया है। भाजपा नेता संजीव चौहान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और खुले स्थान पर नमाज पढ़ने का विरोध जताया। इस दौरान मौलवी और भाजपा नेता के बीच तीखी बहस हुई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला संभाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं




