
ऋषिकेश-भानियावाला फोरलेन परियोजना को लेकर चल रहे विरोध के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने परियोजना के तहत हो रहे पेड़ कटान पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखा जाए। अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संबंधित विभागों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हितधारकों से चर्चा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
सरकार का कहना है कि राज्य में जरूरी विकास परियोजनाएं जारी रहेंगी, लेकिन प्रकृति और जनहित के बीच संतुलन बनाकर काम किया जाएगा।




