
उत्तरकाशी के भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के चालकों ने हर्षिल पुलिस पर चालक के साथ मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है कि गंगोत्री जा रहे चालक अरविंद चौहान को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका और कथित रूप से उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान चालक नदी में कूद गया और बहने से बाल-बाल बचा। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। टैक्सी यूनियन ने एसपी से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी कमलेश उपाध्याय ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।




