
नई दिल्ली | UKP डेस्क
छात्रों के समर्थन में धरने के बाद पुलिस की कार्रवाई, बाद में रिहा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Cockroach Janta Party (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजनीतिक हलचल तेज, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें और कई अन्य विपक्षी नेताओं को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि CJP आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी है। हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों के बाद यह आंदोलन और तेज हो गया है।
राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज़ दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
इस घटनाक्रम के बाद दिल्ली का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और पूरे देश की निगाहें अब सरकार तथा आंदोलनकारियों के अगले कदम पर टिकी हैं।
UKP | उत्तराखंड की पहचान




