
केंद्र सरकार ने बताया कि पिछले 7 वर्षों में 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों का प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। सरकार के अनुसार, इन मामलों में ₹17,874 करोड़ की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं। सरकार का दावा है कि नई कानूनी व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और तकनीक आधारित कार्रवाई से फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज हुआ है।




