
कॉकरोच आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली बार उच्चस्तरीय बैठक की। रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी नेताओं और संगठन को निर्देश दिया गया है कि अगले तीन दिनों में आंदोलन और उससे जुड़े राजनीतिक माहौल को संभालने के लिए सक्रिय रणनीति अपनाई जाए।




