
देहरादून स्थित उत्तराखंड सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक कारोबारी का गनमैन लाइसेंसी पिस्टल के साथ सचिवालय परिसर में प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि उसे फोन पर एंट्री की अनुमति मिली थी और वह मुख्यमंत्री के रूट के पास तक घूमता रहा। मामले का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू




