
देहरादून। देहराखास स्थित देवरिषि एन्क्लेव में 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। करीब 8 साल पहले पत्नी से तलाक होने के बाद दीपक की इंटरनेट/डेटिंग ऐप के जरिए 20 वर्षीय बीकॉम छात्र रोहन प्रजापति से पहचान हुई थी।
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और मुलाकात के दौरान विवाद हो गया। आरोपी ने दीपक को कमरे में बुलाकर चाकू दिखाया और उन पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल दीपक गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है।




