
उधम सिंह नगर के बाजपुर में उस समय हंगामा मच गया जब शादी का वादा कर मुकरने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर पकड़ लिया। युवती ने उसका कॉलर पकड़कर उसे कोतवाली तक घसीटा और चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




