
UKP | उत्तराखंड की पहचान
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद
5 एक्स-मुस्लिम श्रद्धालुओं को यज्ञ करने से रोका, 3 तलाक पीड़िता अनीषा बानो भी थीं शामिलहरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब कांवड़ लेने पहुंचे 5 एक्स-मुस्लिम श्रद्धालुओं को कथित तौर पर कुछ पंडितों ने यज्ञ करने से रोक दिया। इन श्रद्धालुओं में राजस्थान की तीन तलाक पीड़िता अनीषा बानो भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि यज्ञ को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद मौके पर बहस हुई। बाद में स्थिति को शांत कराया गया। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।




