
आईएनसी मान्यता को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा, कॉलेज के गेट पर ताला; पुलिस ने हस्तक्षेप कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
किच्छा (ऊधम सिंह नगर): सूरजमल नर्सिंग कॉलेज में इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) की मान्यता को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया, जिससे कई छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ करीब चार घंटे तक अंदर फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। छात्रों का कहना है कि मान्यता न मिलने से उनके भविष्य और रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मान्यता मिलने की बात कही है।




