
छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने की पिटाई, मुंह पर पोती कालिख
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में महिलाओं से कथित छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों की पिटाई की, उनके चेहरे पर कालिख पोती और बिच्छू घास भी रगड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कानून अपने हाथ में लेने की घटना की भी जांच की जा रही है।




