
Oplus_16908288
हरिद्वार के रुड़की में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोर यूनिवर्सिटी के पास हुआ, जहां एक निजी कंपनी की कर्मचारियों को ले जा रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतकों की पहचान बेलड़ा निवासी महबूब (45) और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा निवासी राशिद के रूप में हुई है। दोनों रोजाना की तरह सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है और हदसे के कारणों की जांच जारी है।




