
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व WFI अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा सह-आरोपी विनोद तोमर को महिला पहलवानों द्वारा दर्ज यौन शोषण मामले में बरी कर दिया। अदालत के फैसले के बाद बृजभूषण ने कहा, “होइहि सोइ जो राम रचि राखा।”
दूसरी ओर, पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि उनकी न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी और वे उम्मीद नहीं छोड़ेंगी।


