
नई दिल्ली: एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को उड़ान के दौरान अचानक करीब 300 फीट की ऊंचाई कम हो गई। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और क्रू में हड़कंप मच गया। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गया, लेकिन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई।
जांच में आया नया मोड़
घटना के बाद दोनों पायलटों का अनिवार्य साइकोएक्टिव-सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया। कमांडिंग पायलट के शुरुआती टेस्ट में नतीजा सामान्य नहीं आया, जिसके बाद नमूना पुष्टि के लिए निर्धारित प्रयोगशाला भेजा गया। अब रिपोर्टों के मुताबिक कन्फर्मेटरी टेस्ट भी पॉजिटिव आया है और उसमें मारिजुआना की मौजूदगी बताईगई ह
🛫 300 फीट नीचे कैसे आई फ्लाइट?
फ्लाइट एयरबस A320neo थी और घटना के समय यह ओडिशा के ऊपर उड़ रही थी। रिपोर्टों के अनुसार विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। अचानक ऊंचाई कम होने की घटना में 13 यात्रियों और 4 क्रू सदस्यों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। विमान बाद में सुरक्षित दिल्ली उतरा।
🔎 जांच अभी जारी
इस पूरे मामले की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) कर रहा है। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि केवल ड्रग टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि पायलट की रिपोर्ट ही विमान की ऊंचाई कम होने का कारण थी। घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध सबूतों की जांच की जा रही है।
UKP | उत्तराखंड की पहचान
खबर वही, जो मायने रखती है।




