
मेरठ। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद मेरठ पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो के मामले में महिला दरोगा अनु रानी को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मामला पुलिस कप्तान तक पहुंचने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा।
मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
UKP News | उत्तराखंड की पहचान
खबर वही, जो आपके काम की




