
देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पीछा कर बदमाश को पकड़ लिया, जिसमें वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश स्कूटी लेकर भागने लगा और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बदमाश को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। बाद में उसे उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाश से चेन स्नैचिंग की घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
UKP | उत्तराखंड की पहचान




