
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। विमान कुछ समय के लिए तेजी से नीचे आया, जिससे केबिन में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 17 लोग, जिनमें यात्री और क्रू सदस्य शामिल हैं, घायल हो गए।
यात्रियों के अनुसार, विमान करीब 3 मिनट तक तेज झटकों से गुजरता रहा। कई यात्रियों के पैर, कंधे और सिर में चोटें आईं। विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली में लैंडिंग की, जिसके बाद घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।




