
1.5 लाख में बेची 15 साल की बेटी, फिर दर्ज कराई किडनैपिंग की झूठी FIR; 2 लाख में आगे हुई डील
देहरादून (उत्तराखंड)। राजधानी देहरादून से एक रूह कंपा देने वाला और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी मां ने चंद रुपयों की खातिर अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया। खुद को बचाने और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए महिला ने बेटी के अपहरण की फर्जी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मां ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को एक एजेंट के हाथों ₹1.50 लाख में बेच दिया। इसके बाद शातिर एजेंट ने उस नाबालिग बच्ची को किसी दूसरे खरीदार को ₹2.00 लाख में आगे बेच दिया।
अपराध पर पर्दा डालने के लिए मां ने स्थानीय थाने पहुंचकर बेटी के किडनैप होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान महिला के बयानों में अंतर दिखा, जिसके बाद जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस ने आरोपी मां और बिचौलिए/एजेंट के खिलाफ मानव तस्करी (Human Trafficking), आपराधिक साजिश और पुलिस को गुमराह करने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




