
देहरादुन 12.07.2026 जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार रात करीब 9:30 बजे पठरिया पीर की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती में एक पुश्ता अचानक भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने 4–5 मकानों पर गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और एक महिला के मलबे में दबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।




