
Oplus_16908288
देहरादून/ऋषिकेश:
ऋषिकेश में बारिश के दौरान हाईटेंशन/एलटी लाइन का तार टूटकर गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मां सुमन देवी और उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी सृष्टि की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के एमडी पीसी ध्यानी ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में रायवाला के अवर अभियंता (JE) शंभू प्रसाद बहुगुणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।




