
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। दावा था कि इससे दिल्ली से देहरादून की यात्रा 6 घंटे से घटकर 2.5 घंटे रह जाएगी। लेकिन उद्घाटन के महज दो महीने बाद ही एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के धंसने का मामला सामने आया।




