
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका
देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में 1,632 सरकारी पदों पर भर्ती का विस्तृत परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया अगस्त 2026 से शुरू होगी और दिसंबर 2026 तक विभिन्न पदों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान पुलिस, समूह-ग और अन्य विभागों की भर्तियों के लिए चरणबद्ध तरीके से परीक्षाएं होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित भर्ती आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम और नोटिफिकेशन नियमित रूप से देखते रहें।




