
पान मसाला की प्लास्टिक पैकिंग पर सख्ती, FSSAI ने जारी किए नए नियम
नई दिल्ली। Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर नए नियम तय किए हैं। अब पान मसाला की पैकिंग में प्लास्टिक, प्लास्टिक-लेमिनेटेड सामग्री और एल्युमिनियम फॉयल/मेटलाइज्ड लेयर के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
नए प्रावधानों के तहत पान मसाला की पैकिंग के लिए पेपर, पेपर बोर्ड, सेलुलोज या अन्य प्राकृतिक सामग्री इस्तेमाल की जा सकती है, लेकिन इनमें किसी भी तरह का प्लास्टिक नहीं होना चाहिए। इसके अलावा टिन या कांच के कंटेनर भी अनुमत हैं।
FSSAI ने पान मसाला को Food Safety and Standards (Packaging) Regulations, 2018 की Schedule 4 में शामिल किया है। आधिकारिक दस्तावेज में गुटखा, तंबाकू और पान मसाला के लिए प्लास्टिक सैशे के इस्तेमाल पर भी रोक का उल्लेख है।




