
हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चंडीगढ़ से गंगाजल लेने आए चार दोस्तों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड के बावजूद सभी युवक नहर में उतर गए। बताया जा रहा है कि एक दोस्त के बहने पर उसे बचाने की कोशिश में बाकी तीन भी तेज बहाव की चपेट में आ गए और सभी की जान चली गई। पुलिस और राहत टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किए।




