
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसके गले में डॉग कॉलर डालकर खंभे से बांध देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी महिला मित्र से मिलने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थान: कनखल, हरिद्वार
तारीख: 19 जुलाई 2026
#UKP | उत्तराखंड की पहचान
करेंगे पेश, जो होगा विशेष




