
ऋषिकेश: दो पक्षों के विवाद में समझौता कराने पहुंचे भाजपा नेता ने ऋषिकेश कोतवाल पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। आरोप के बाद कोतवाली परिसर में हंगामा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।




