
उत्तराखंड की पहचान
2 हफ्तों में आएगा नया भर्ती कैलेंडर, हजारों युवाओं को मिलेगा मौका
उत्तराखंड सरकार जल्द ही राज्य का नया भर्ती कैलेंडर जारी करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, अगले दो सप्ताह के भीतर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का विवरण जुटाकर भर्ती कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। इसमें पुलिस, फॉरेस्ट गार्ड, ऊर्जा विभाग समेत कई विभागों के हजारों रिक्त पद शामिल होने की संभावना है।
सरकार ने सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया को तय समय में शुरू किया जा सके। ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मिलने के बाद विस्तृत भर्ती कैलेंडर जारी किया जाएगा। इससे लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।




