
जंतर-मंतर बवाल: DCP के आदेश पर RAF ने दागे 70+ पैलेट शेल, दस्तावेज़ से बड़ा खुलासा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) ने डीसीपी के आदेश पर 70 से अधिक पैलेट शेल दागे थे। यह दावा दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक दस्तावेज़ में सामने आया है। दस्तावेज़ के अनुसार 55 नॉन-इलेक्ट्रिक शेल, 15 इलेक्ट्रिक शेल, 5 टीयर स्मोक ग्रेनेड और एंटी-रायट गन का भी इस्तेमाल किया गया।
इस खुलासे के बाद पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विवाद और तेज हो गया है। विपक्ष ने इसे प्रदर्शनकारियों पर अनावश्यक बल प्रयोग बताया है, जबकि इस मामले में CRPF/RAF की आंतरिक जांच भी जारी है। इसी बीच पैलेट गन पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की तैयारी है।




