
11 घंटे की बारिश में खुली तैयारियों की पोल! देहरादून में सड़कें धंसी, कई जगह भारी नुकसान
देहरादून: सावन शुरू होने से पहले हुई करीब 11 घंटे की लगातार बारिश ने देहरादून में प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा ले ली। नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंस गई, जबकि बारिश के हॉटस्पॉट मालदेवता समेत जिले के सात स्थानों पर भारी नुकसान दर्ज किया गया।
कहीं सड़कें बह गईं, कहीं नदी किनारे कटाव हुआ और कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और लोक निर्माण विभाग ने कहा है कि यदि जांच में किसी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।




