
साइकिल सवार युवती का वीडियो वायरल
तेज़ रफ्तार वाहनों से भरे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आधी रात एक युवती साइकिल चलाती दिखी। पीछे आ रहे ट्रक चालक ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवती एक्सप्रेसवे तक कैसे पहुंची और मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी।



